Skip to main content

योनि से क्यों गंध आती है - why does the vagina smell in hindi

योनि की खुशबू? सच में! अब आप बोलेंगी कि क्या ऐसा भी कुछ होता है क्या? दिमाग में यह सवाल आना लाज़मी भी है। लेकिन आपको बता दें कि यहां योनि  की खुशबू से मतलब है आपके इस पार्ट के हेल्थ से। जी हां, आपका योनि  कितना हेल्दी है, यह उसकी गंध या कहें खुशबू पर डिपेंड करता है। फोर्टिस हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर अनिता गुप्ता का कहना है कि योनि या  वैजाइना की अपनी कोई खुशबू नहीं होती है। सभी योनि  में से एक अलग तरह की स्मैल आती है लेकिन यह गंध कोई गुलाब या चमेली के फूलों के जैसी नहीं होती। बल्कि यह आपकी अपनी एक अलग ही प्राकृतिक गंध होती है।यह स्मैल आपके अपने शरीर की गंध है। बिल्कुल ऐसे ही है जैसे कि हर किसी के पसीने से एक अलग स्मैल होती है। हालांकि कुछ महिलाएं अपने योनि  की स्मैल को तीखी, खट्टी या फिर मीठी बताती हैं।

लेकिन योनि  से आने वाली यह खुशबू आपके पीरियड्स के समय, पीएच लेवल में बदलाव, हार्मोन चेंजेज़, योनि से होने वाले डिसचार्ज, खान-पान, टाइट कपड़े और साबुन के कुछ रसायनों की वजह से बदलती रहती है। कई बार यह स्मैल अच्छी होती है तो कई बार बुरी। योनि  से आनी वाली कुछ तरह की गंध को यहां बताया जा रहा है, तो अगर इनमें से कोई भी स्मैल आपकी नहीं है तो आपका योनि  हेल्दी है।

योनि  से कितने तरीकों की गंध आती है?

  • ब्रेड जैसी स्मैल
  • ब्लीच जैसी स्मैल
  • मटैलिक स्मैल आना
  • अमोनिया जैसी स्मैल का आना
  • मस्की स्मैल
  • मछली जैसी स्मैल
  • मीठी सी स्मैल आना

1  ब्रेड जैसी स्मैल

योनि  में काफी कम मात्रा में यीस्ट तो होता ही है, लेकिन अगर वैजाइना से व्हाइट डिसचार्ज के साथ ब्रेड जैसी स्मैल आने लगे तो यह फंगल इंफेक्शन का कारण भी हो सकता है।

2 ब्लीच जैसी स्मैल

कई महिलाओं को कंडोम का कोई कंपोनेंट सूट नहीं करता। इसी वजह से उन्हें योनि  में एलर्जी हो जाती है और ब्लीच जैसी स्मैल आने लगती हैं, इसलिए अपना कंडोम चेंज करें।

 3 मटैलिक स्मैल आना

यह स्मैल तब आती है जब आपके पीरियड्स चल रहे हो या आने वाले हो। दरअसल, यह स्मैल पीरियड्स के ब्लड की होती है। जब वह हवा के साथ मिलता है तो एक अजीब गंध आयरन-इश दुर्गन्ध आती है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पैड चेंज करते रहें, ताकि स्मैल कम आएं।

4 अमोनिया जैसी स्मैल का आना

जब महिलाएं यूरिन के लिए जाती हैं तो उसके बाद उनके योनि  से थेाड़ा-थोड़ा पेशाब लीक होता है और वह पैंटी पर रह जाता है। इस वजह से शाम होते होते उन्हें अपने योनि से अमोनिया जैसी तेज़ बदबू आने लगती है। इसलिए जरूरी है कि हर बार यूरिन के बाद टॉइलेट टिश्यू से अपने क्लिटोरिस के आसपास का एरिया क्लीन करें। इसके बाद ही पैंटी पहनें या फिर शाम के समय पैंटी चेंज करें।

5 मस्की स्मैल

मस्की स्मैल का होना इस बात का संकेत बिल्कुल भी नहीं है कि आप योनि  से जुड़ी किसी समस्या से ग्रस्त है। यह स्मैल किसी समस्या का कारण नहीं है बल्कि यह स्मैल तब आती है जब आप सेक्स के दौरान काफी उत्तेजना महसूस कर रहे हों या फिर ज्यादा वर्कआउट के वक्त पसीना बहाया हो, यह दोनों ही स्थितियां नॉर्मल हैं।

6 मछली जैसी स्मैल 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण योनि का पीएच संतुलन खराब हो जाता है। तब ज्यादा मात्रा में बैड बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और तभी योनि  से मछली जैसी बदबू आती है।

7 मीठी सी स्मैल आना

कभी-कभी  से कुकीज़ या शहद जैसी मीठी स्मैल आती है। लेकिन वो अनानास, संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को खाने से आत योनि  में होने वाली बदबू इन वजहों से होती है, इन कारणों को पहचानें, यह हेल्दी योनि   के लक्षण नहीं है।

  • बैक्टीरियरल इंफेक्शन के कारण बदबू
  • सेक्स के दौरान वैजाइना से गंध
  • खान-पान के कारण योनि से बदबू
  • कोई यौन रोग तो नहीं
  • बैक्टीरियल वेजिनोसिस
  • डिसचार्ज ज्यादा होने पर
  • पीरियड्स के समय
  • पसीना भी हो सकता है कारण
  • हार्मोन्स में बदलाव

लेकिन अगर योनि हेल्दी नहीं है तो इन बातों पर ध्यान दें।

  •  योनि की सफाई
  • गर्म पानी से ना धोएं
  • बार-बार योनि को क्लीन ना करना
  • खुशबू वाले योनि प्रोडक्ट्स को यूज़ ना करें
  • चीनी और खमीर वाले खाद्य पदार्थों से बचें
  • कॉटन पैंटी और ढीले कपड़े
  • इन खाद्य पदार्थों को खाएं और  योनि से पाएं अच्छी खुशबू
  • पाइनएप्पल से आती है स्वीट स्मैल
  • दालचीनी से एसिडिक लेवल सही रहता है
  • अजवाइन से आती है खुशबू
  • दही खाना भी है जरूरी
  • क्रैनबेरी गंदी स्मैल को रोकती है
  • योनि  की बैड स्मैल को कैसे दूर करें?
  • सेब के सिरके से योनि बैड स्मैल को करें दूर
  • अमरूद की पत्तियों से योनि को क्लीन करें
  • नीम की पत्ती से करें स्मैल दूर
  • लहसुन से दूर होती है योनि  की बैड स्मैल

1 योनि  से कितने तरीकों की गंध आती है?

 योनि  में होने वाली बदबू इन वजहों से होती है, इन कारणों को पहचानें, यह हेल्दी योनि के लक्षण नहीं है।

1 बैक्टीरियरल इंफेक्शन के कारण बदबू

कई बार बैक्टीरिया के कारण कई तरह के इंफेक्शन और डिसचार्ज  योनि से होने लगते हैं जैसे कि वल्वो वैजाइना कैंडिडाइटिस और टाइकोमोनल वेजिनाइटिस जैसे डिसचार्ज  योनि से इंफेक्शन के कारण होने लगते है जिससे बदबू आती है।

2 सेक्स के दौरान  योनि से गंध

सेक्स के दौरान भी उत्तेजित होने पर हार्मोन बॉडी से निकलते हैं, जिससे  योनि में गंध आ सकती है। दूसरा, उत्तेजना के दौरान बॉडी से निकलने वाले पसीने की गंध वैजाइनल लुब्रिकेशन, सीमन के साथ मिलकर एक अलग ही महक उत्पन्न करती हैं। इसके अलावा पुरुष के स्पर्म की गंध भी जब महिला के डिसचार्ज से मिलती है तो एक अजीब सी गंध पैदा होती है और यह बाद तक आती रहती है। इसलिए कहा जाता है कि सेक्स के बाद अपने प्राइवेट पार्ट को क्लीन करें, ताकि यह गंध कुछ देर बाद चली जाएं।

3 खान-पान के कारण योनि से बदबू

प्याज़, लहसुन, मछली, मीट और मिर्च आदि का अपने खाने में ज्यादा प्रयोग करने से योनि  में खुजली और सूजन के साथ एक तेज तीखी गंध निकलती है।

4 कोई यौन रोग तो नहीं

अगर आप किसी यौन रोग से पीड़ित हैं और वैजाइना से सफेद या पीला पानी निकलने की शिकायत भी हो रही है, तो डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे में काफी गंदी बदबू भी आती है।

5 बैक्टीरियल वेजिनोसिस

इस इंफेक्शन में वैजाइना से मछली जैसी गंध आती है। इसके साथ खुजली और जलन भी होती है।

6 डिसचार्ज ज्यादा होने पर

वैसे तो योनि  से डिसचार्ज होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन डिसचार्ज में साथ उसमें बदबू और खुजली भी है, तो यह किसी इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है।

7 पीरियड्स के समय

पीरियड्स के समय योनि का पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे बैक्टीरियल ग्रोथ होने लगती है और इसी वजह से बदबू आती है। पीरियड्स के समय में हर दो से तीन घंटे में पैड चेंज करें और पूरे प्राइवेट पार्ट को साफ पानी से धोएं।

8 पसीना भी हो सकता है कारण

अगर योनि  में बहुत ज्यादा पसीना आने की दिक्कत है, तो उससे भी बदबू आती है। इसलिए जरूरी है कि इस एरिया को हमेशा साफ और सूखा रखें। पैंटी के गीले होते ही इसे चेंज करें और हमेशा कॉटन पैंटी का ही इस्तेमाल करें ताकि पसीना आदि से बचाव हो।

9 हार्मोन्स में बदलाव

प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और मेनोपॉज के समय भी हार्मोन में बदलाव होता है और इस वजह से भी योनि में बदबू आती है।

अगर आपको इनमें से कोई लक्षण नहीं है तो मान कर चलें कि आपका योनि हेल्दी है और आपके वैजाइना से एक हेल्दी खुशबू आ रही है।

लेकिन अगर योनि हेल्दी नहीं है तो इन बातों पर ध्यान दें।

योनि  की सफाई

जिस तरह से हम अपने शरीर की साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं वैसे ही योनि  की सफाई का भी खास ख्याल रखना भी जरूरी है। हर रोज़ अपने योनि को ठीक से साफ करें। सेक्स करने से पहले और बाद में इसे क्लीन करें। इससे इंफेक्शन के चांस कम हो जाते हैं।

गर्म पानी से ना धोएं

बहुत ज्यादा गर्म पानी से अगर योनि को क्लीन किया जाए तो यह  योनि के प्राकृतिक बैक्टीरिया को मार देता है। इसलिए हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए ताकि योनि  का पीएच स्तर ठीक बना रहें।

बार-बार योनि  को क्लीन ना करना

बार-बार  योनि  को पानी या साबुन से धोने पर इससे योनि का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है। इससे योनि को हेल्दी रखने वाले गुड बैक्टीरिया मर जाते हैं। बाद में इससे बदबू, खुजली औऱ रैशेज़ जैसी दिक्कते हो सकती हैं। कई बार योनि में सूजन भी आ जाती है।

खुशबू वाले योनि प्रोडक्ट्स को यूज़ ना करें

मार्केट में कई तरह के खुशबू वाले टैम्पोन और सैनेटरी नैपकिन आते हैं। इसके अलावा सुगंधित बॉडी वॉश और साबुन का प्रयोग करने से  योनि में गुड बेक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए इन्हें यूज करने से बचें। साथ ही फ्रेग्नेंस वाली कुछ भी चीज़ वैजाइना में इस्तेमाल ना करें।

चीनी और खमीर वाले खाद्य पदार्थों से बचें

ब्रेड, एल्कोहल, मशरूम इन चीजों में खमीर होता है। अगर आप बहुत अधिक मीठा खाते हों तो जान लें कि मीठा भी इन चीजों के साथ मिलकर खमीर में बदल जाता है जिससे योनि में यीस्ट इंफेक्शन हो जाता है और वैजाइना से गंदी बदबू आती है।

कॉटन पैंटी और ढीले कपड़े

योनि के इंफेक्शन से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप कॉटन पैंटी और लूज़ कपड़े पहनें। नाइलोन की पैंटी पहनने से पसीना ज्यादा आता है और इससे  योनि से गंदी बदबू भी आने लगती हैं। वहीं, लूज कपड़े पहनने से भी इंफेक्शन नहीं होता।

इन खाद्य पदार्थों को खाएं और योनि  से पाएं अच्छी खुशबू

पाइनएप्पल से आती है स्वीट स्मैल

  योनि एसिडिक बॉडी पार्ट है। इसलिए अपने खान-पान में हमें पाइनएप्पल, संतरा और नींबू का यूज जरूर करना चाहिए। इससे योनि  को पीएच स्तर सही बना रहता है और स्मैल भी भीनी-भीनी स्वीट जैसी आती है।

दालचीनी से एसिडिक लेवल सही रहता है

दालचीनी के प्रयोग से योनि  का एसिडिक लेवल बिल्कुल ठीक रहता है। इससे यीस्ट इंफेक्शन आदि में भी कमी आती है और  योनि में से एक नार्मल स्मैल आने लगती हैं।

अजवाइन से आती है खुशबू

अगर आप रोज़ अपने आहार में अजवाइन का प्रयोग करती हैं, तो आपकी योनि  से गंदी बदबू के बजाए एक अच्छी फ्रेग्नेंस आने लगेगी।

दही खाना भी है जरूरी

दही खाने से  योनि में गुड बैक्टीरिया का लेवल बना रहता है और उस वजह से स्मैल भी अच्छी ही आती है।

क्रैनबेरी गंदी स्मैल को रोकती है

क्रैनबेरी खाने से  योनि में बैक्टीरिया नहीं पनपते और गंदी स्मैल भी नहीं आती। इसलिए अपने आहार में क्रैनबेरी को ज़रूर शामिल करें।

योनि   की बैड स्मैल को कैसे दूर करें?

सेब के सिरके से योनि  बैड स्मैल को करें दूर

एक टब गुनगुने पानी में एक कप सिरका मिलाकर उसमें 10-15 मिनट के लिए बैठ जाएं। ऐसा हफ्तें में दो से तीन बार करने पर वैजाइना की बैड स्मैल दूर हो जाएगी।

अमरूद की पत्तियों से योनि  को क्लीन करें

अमरूद की पत्तियों को सुखाकर उसका चूरन बना लें और फिर उसे एक टब पानी में मिक्स करके उसमें कुछ देर बैठ जाएं। ऐसा कुछ दिन करने पर योनि   की दुर्गंध दूर हो जाएगी।

नीम की पत्ती से करें स्मैल दूर

नीम की पत्ती से किसी भी तरह की बदबू को दूर किया जा सकता है। नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और फिर ठंडा होने पर उसे एक बोतल में भर लें और थोड़ा-थोड़ा पानी लेकर वैजाइना को क्लीन करें।

लहसुन से दूर होती है  योनि की बैड स्मैल

लहसुन एक बहुत अच्छा एंटीबायोटिक है। इसलिए सुबह खाली पेट एक-दो कलियां लहसुन खाने से भी योनि  की बैड स्मैल दूर हो जाती है।

Comments

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box

Popular posts from this blog

Well health organic fitness tips

fitness tips for well-being, inspired by principles of holistic and organic health. We'll go through some essential fitness tips that focus on natural methods to achieve a healthier lifestyle. Each point provides a practical, easy-to-understand approach for people at all fitness levels. 1. Set Realistic Goals Setting achievable fitness goals is the foundation for a successful health journey. Begin with small, realistic goals and then gradually increase them. For example, instead of planning to work out for an hour daily, start with 15-20 minutes. As you build endurance, you can extend your workout time and intensity. Setting small goals and achieving them regularly can boost your motivation and make the process enjoyable. Example: Short-Term Goal: Walk 10 minutes daily. Long-Term Goal: Complete a 5K run within six months. 2. Incorporate a Balanced Diet A balanced diet is essential for fitness as it provides the energy your body needs to stay active and recover from exercise. Aim ...

योनि के बारे में जानकारी hindi me - vagina in hindi

योनि वास्तव में क्या है? छोटे बच्चे के रूप में, हमने सीखा कि लड़कों के पास लिंग होता हैं और लड़कियों के पास योनि होती हैं। लेकिन केवल यही सही नहीं है। हमारे जेंडर आइडेंटिटी के विषय को बिना छेड़े, हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि जिन लोगों को जन्म के बाद महिला कहा गया है, उनके जननांग में योनि के अलावा भी कई अन्य चीजें हैं और इसलिए आपके पैरों के बीच उभरी हुई उस संरचना को केवल "योनि" कहना बिल्कुल सही नहीं है। एक महिला की योनि आपके जननांग का एक भाग है जो एक यौन अंग के साथ ही बर्थ केनाल का भी हिस्सा है। जैसे कि महिलाओं के विभिन्न आकार के स्तन, हाथ और पैर हो सकते हैं, वैसे ही योनि का आकार और गहराई भी भिन्न-भिन्न हो सकती है। आपकी योनि ऊतकों, तंतुओं, मांसपेशियों और नसों से बनी होती है। योनि के सबसे बाहरी म्यूकोसल ऊतक को आपस में जुड़े हुए ऊतक की एक परत से सहारा मिलता है जो योनि के लुब्रिकेशन के लिए श्लेष्म (म्यूकस) पैदा करने के लिए मिलकर काम करते हैं। इनके नीचे चिकनी मांसपेशियों की एक परत होती है, जो संकुचित हो सकती है या फैल सकती है, इसके बाद जुड़े हुए ऊतक की एक अन्य परत होती है जिसे अ...

Rapid weight gain in femeles : 10 underlying cauese and what to do

Rapid weight gain in females can be concerning, and it may result from various physiological, medical,, lifestyle ,and psychological factors. understanding these causes can help in identifying and addressing the underlying issues to maintain a healthy weight .this article explores the common causes of sudden weight gain un females in a point- by -point manner. there are 10 main reasons for rapid weight gain in women. which are given below। 1.Hormonal imbalances  Hormonal changes are one of the most significant factors behind rapid weight gain in females .hormones regulate many bodily functions, including metabolismm, appetite, and fat storage . several hormonal conditions can contribute to weight gain , including।  Hypothyroidism : An underactive thyroid gland produces fewer thyroid hormonaes, slowing down metabolism and leading to weight gain,especially around the waist। Polycystic ovary syndrome (PCOS)  POCSis na common condition that affects hormone levels in women, le...