Skip to main content

home remedies to reduce fever,बुखार के लक्षण और उपाए

हमारे शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होना बुखार कहलाता है। हालांकि आम तौर पर 98.6 डिग्री फ़ारेनहाइट या 37 डिग्री सेल्सियस सामान्य शारीरिक तापमान माना जाता है, लेकिन यह आंकड़े सार्वभौमिक रूप से (generally) लागू नहीं होते हैं। सामान्य शरीर का तापमान वयस्कों की तुलना में बच्चों के लिए अलग है और यह भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के लिए भी भिन्न हो सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के अनुसार, जब बच्चों का शारीरिक तापमान 99.5 डिग्री फ़ारेनहाइट या 37.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है तब वे बुखार से पीड़ित होते हैं। और जब वयस्कों का शारीरिक तापमान 99 से 99.5 डिग्री फ़ारेनहाइट या 37.2 से 37.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है तब वे बुखार से पीड़ित होते हैं।(और पढ़ें वजन कैसे कम )

37. 5  डिग्री  से अधिक पर बुखार होता है 
बुखार होने का मतलब यह  है की आप बीमार हो रहे है , बीमारी होने का लक्षण है। जब आपका शरीर किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ रहा होता है तब बुखार आता है, जैसे फ्लू। खार के अतिरिक्त कारण बच्चों में, कान का संक्रमण, मूत्र पथ संक्रमण, सूजन रोग, गैस्ट्रोएन्टेराइटिस (Gastroenteritis), ऑटोइम्यून विकार (Immune system issues), कैंसर और खून के थक्कों आदि के प्रति रोग-प्रतिरक्षण क्षमता के विकास के परिणामस्वरूप उत्पन्न होते हैं। बदलता मौसम और अस्वच्छ जीवन शैली भी बुखार होने का एक कारण है।home remedies to reduce fever,बुखार के लक्षण और उपाए

  • बुखार आने का लक्षण क्या है ?
  • बुखार के सामान्य कुछ लक्षणों हैं 
  •  पसीना आना,
  •  सिरदर्द, 
  • मांसपेशियों में दर्द,
  •  निर्जलीकरण, 
  • कमजोरी, 
  • कांपना और भूख की कमी आदि प्रमुख हैं।

आपको बतादें  की बुखार आना एक अच्छी बात है क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में अन्य बीमारियों के प्रति इम्युनिटी विकसित होती है। लेकिन अगर आप बुखार से परेशान हो रहे हैं, तो शरीर ठंडा करने और बेहतर महसूस करने के लिए कुछ सरल और आसान घरेलू उपचार अपना सकते हैं। जैसे की  यदि आपका बुखार 104 डिग्री फ़ारेनहाइट या 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो यह खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। (और पढ़ें थराइड क्यों होता है )home remedies to reduce fever,बुखार के लक्षण और उपाए

  • बुखार को कम करने के कुछ आसान और घरेलू उपाय  इस प्रकार हैं :

  1.  ठंडे पानी की पट्टियां
  2. तुलसी की पत्तियों का सेवन
  3. अपनाएं सेब का सिरका
  4.  लहसुन
  5.  किशमिश का
  6. अदरक
  7.  पुदीने की पत्तिया
  8. अंडे का सफ़ेद भाग
  9. हल्दी वाला दूध
  10.  चन्दन  

  • ठंडे पानी की पट्टियां- एक साफ़ कपड़े को नल के ठंडे पानी से भिगो कर निचोड़ लें और फिर बगल (armpits), पैरों, हाथों और जीभ का तापमान कम करने के लिए इससे स्पंज करें। इसके अलावा, आप ठंडे पानी से भीगे कपड़े की पट्टियां अपने माथे और गर्दन पर भी रख सकते हैं। कपड़े के टुकड़े को कुछ मिनट बाद नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए। यह उपाय अधिक तेज़ बुखार को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है। आप शरीर को आराम देने के लिए गुनगुने पानी से स्नान भी कर सकते हैं। और जितना संभव हो उतना आराम करें क्योंकि यह शरीर की बीमारी से लड़ने में मदद करता है। (और पढ़ें  प्रोटीन क्या है )
  • नोट: बहुत ठंडे पानी का उपयोग न करें क्योंकि इससे शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ सकता है।
  • तुलसी की पत्तियों का सेवन - तुलसी बुखार को कम करने के लिए एक प्रभावी जड़ी बूटी है। यह बाजार में उपलब्ध कई तरह की एंटीबायोटिक दवाओं की तरह ही काम करती है। इसके गुण बुखार को तेज़ी से से कम करने में असरदार हैं। एक कप पानी में 30 तुलसी की पत्तियों और एक चम्मच घिसी हुई अदरक को उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक यह घोल आधा न हो जाये। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाकर तीन दिनों के लिए नियमित रूप से दिन में दो या तीन बार पियें। एक कप उबलते पानी में एक चौथाई चम्मच काली मिर्च और एक चम्मच तुलसी डालें। पांच मिनट बाद इसे छान कर पियें। जब तक आप पूरी तरह से ठीक न हो जायें तब तक दिन में दो से तीन बार इस मिश्रण को पियें।
  • अपनाएं सेब का सिरका का -आपको बता दें की सेब का सिरका बुखार के लिए सस्ता और अत्यधिक प्रभावी उपाय है। यह बुखार को तेज़ी से कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें मौजूद अम्ल त्वचा से गर्मी निकालने का काम करते हैं। इसके अलावा, यह खनिज से भरपूर होता है और बुखार के कारण शरीर में होने वाली खनिज की कमी को पूरा भी करता है। आधा कप सिरका गुनगुने पानी में मिलायें। अब इस पानी में लगभग 8  से 10 मिनट तक नहायें। लगभग 20 मिनट बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। शरीर का तापमान बढ़ने पर इस प्रक्रिया को दोबारा दोहरा सकते हैं। 1:2 के अनुपात में सेब के सिरके को ठंडे पानी में क्रमशः मिलायें। अब एक साफ़ कपड़े के टुकड़े को इसमें भिगोकर निचोड़ लें। अब कपड़े को माथे और पेट पर रखें। आप अपने पैरों के तलवों पर भी इसे लपेट कर रख सकते हैं। जब यह कपड़ा शारीरिक तापमान के कारण गर्म हो जाये तो इसे बदल दीजिये। बुखार कम हो जाने तक आवश्यकतानुसार इस प्रक्रिया को दोहराएं। एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो या तीन बार पियें। (और पढ़ें खांसी जुकाम का घरेलु उपाए )
  •  लहसुन- आपको  बता दें की लहसुन  की गर्म तासीर तेज़ बुखार को कम करती है। परिणामस्वरुप पसीना आता है जिससे शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इसके अलावा, लहसुन में एंटिफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने में मदद करता है। एक कप गर्म पानी में लहसुन की एक फांक (Garlic clove) को छोटा छोटा काटकर मिलायें। 8 से  10 मिनट के लिए गर्म करें और फिर छान कर पी लें। इसे दिन में दो बार पियें। आप निश्चित तौर पर अगले दिन बेहतर महसूस करेंगे। लहसुन की दो फांकों को पीस कर दो बड़े चम्मच जैतून के तेल के साथ गर्म करें। इस मिश्रण को दोनों पैरों के तलवों पर लगायें। पैरों पर महीन रेशमी कपड़ा लपेट लें और इसे रातभर लगा रहने दें। इस नुस्खे से कभी कभी बुखार एक रात में ही ठीक हो जाता है।
  • नोट: गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के बुखार के लिए लहसुन के उपचार नहीं करना चाहिए।
  •  किशमिश - किशमिश, संक्रमण से लड़ने और बुखार को कम करने में शरीर की मदद करता है। ये फिनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स (Phenolic phytonutrients) से मिलकर बनी होती हैं जिनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही किशमिश बुखार में आपके शरीर के लिए टॉनिक की तरह कार्य करती है। एक घंटे के लिए या तब तक जब तक किशमिश नरम न हो जायें आधा कप पानी में 25 किशमिश भिगो दें। अब किशमिश को पानी में पीस दें और पानी को छान लें , अब इसमें आधा नीबू का रस मिलायें। जब तक आपका बुखार नहीं चला जाता, इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहरायें। 
  •  अदरक का उपयोग - आपको बतादें की अदरकहमारे  शरीर से अतिरिक्त गर्मी निकालने में मदद करता है जो बुखार कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा, अदरक एक प्राकृतिक एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है और प्रतिरक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने से रोकता है। आप गर्म पानी से भरे बाथ टब में एक बड़ा चम्मच अदरक पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। इस पानी में 8 से 10 मिनट के लिए नहायें। शरीर को सुखाकर बिस्तर पर चले जायें और अपने आप को एक कंबल से पूरी तरह से कवर करें। जल्द ही आपको पसीना आने लगेगा और आपका बुखार उतर जाएगा। आप आधा चम्मच घिसी हुई अदरक को एक कप गर्म पानी में डालकर गर्म करें। कुछ मिनट बाद इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और दिन में तीन या चार बार इसका सेवन करें।  आप  आधा चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को दिन में तीन या चार बार पियें।
  •  पुदीने की पत्तिया- पुदीने की पत्तियों के गुण शरीर को आंतरिक शीतलता प्रदान करते हैं। और यह शरीर के तापमान को कम किया जाएगा। यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी कम करने में भी मदद करता है। आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच पुदीने की पत्तियों को पीसकर मिलायें। इसे 8 से  10 मिनट के लिए खौलने दें, अब इसे छान लें और घोल में थोड़ा शहद मिलायें। बेहतर परिणाम के लिए इस चाय को रोज़ दिन में तीन या चार बार पियें। दो कप पानी में एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियां, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच पीपली (long pepper) पाउडर और एक चम्मच अदरक पाउडर मिलाकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाये। इस घोल को तीन भागों में छान लें और दिन में दो से  तीन बार पियें।

  •  अंडे का सफ़ेद भाग- आपको बतादें  की बुखार के दौरान शरीर का तापमान कम करने के लिए आप अंडे की सफेदी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे की सफेदी ठंडे जेल की तरह काम करती है जो शरीर की गर्मी को अवशोषिदो या तीन अंडे फोड़कर उसकी जर्दी निकाल दें। अंडे की सफेदी को फेंट लें अब इसे एक पतले कागज़ या रुमाल में लीजिये। इस रुमाल को पैरों के तलवों पर लगायें। इस कपड़े को जगह पर रखने के लिए मोजे पहनें। जब कपड़ा गर्म हो जाये तो उसे बदल दें। जब तक बुखार ठीक न हो जाये इस प्रक्रिया को दोहराते रहें।
  • हल्दी वाला दूध- हल्दी बुखार को कम करने के लिए एक उत्कृष्ट घरेलू उपाय है। हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व पाया जाता है। जिसमें एंटीवाइरल, एंटिफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है और शरीर की संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह बुखार की समयसीमा को और इससे होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है। एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर मिला लें। बुखार कम करने के लिए इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें।
  •  चन्दन- चंदन की ठंडी तासीर बुखार और सूजन को कम करने में मदद करती है। वास्तव में, चंदन शरीर और मन को शांति और शीतलता प्रदान करने में मदद करता है। यह बुखार में होने वाले सरदर्द में भी राहत पहुंचाता है।आधा चम्मच चन्दन पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को माथे पर लगायें।जब तक आपको राहत न मिले इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहरायें।

नोट: अच्छे परिणाम के लिए अच्छे क्वालिटी का  चदन उपयोग करें 


Comments

Popular posts from this blog

Well health organic fitness tips

fitness tips for well-being, inspired by principles of holistic and organic health. We'll go through some essential fitness tips that focus on natural methods to achieve a healthier lifestyle. Each point provides a practical, easy-to-understand approach for people at all fitness levels. 1. Set Realistic Goals Setting achievable fitness goals is the foundation for a successful health journey. Begin with small, realistic goals and then gradually increase them. For example, instead of planning to work out for an hour daily, start with 15-20 minutes. As you build endurance, you can extend your workout time and intensity. Setting small goals and achieving them regularly can boost your motivation and make the process enjoyable. Example: Short-Term Goal: Walk 10 minutes daily. Long-Term Goal: Complete a 5K run within six months. 2. Incorporate a Balanced Diet A balanced diet is essential for fitness as it provides the energy your body needs to stay active and recover from exercise. Aim ...

योनि के बारे में जानकारी hindi me - vagina in hindi

योनि वास्तव में क्या है? छोटे बच्चे के रूप में, हमने सीखा कि लड़कों के पास लिंग होता हैं और लड़कियों के पास योनि होती हैं। लेकिन केवल यही सही नहीं है। हमारे जेंडर आइडेंटिटी के विषय को बिना छेड़े, हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि जिन लोगों को जन्म के बाद महिला कहा गया है, उनके जननांग में योनि के अलावा भी कई अन्य चीजें हैं और इसलिए आपके पैरों के बीच उभरी हुई उस संरचना को केवल "योनि" कहना बिल्कुल सही नहीं है। एक महिला की योनि आपके जननांग का एक भाग है जो एक यौन अंग के साथ ही बर्थ केनाल का भी हिस्सा है। जैसे कि महिलाओं के विभिन्न आकार के स्तन, हाथ और पैर हो सकते हैं, वैसे ही योनि का आकार और गहराई भी भिन्न-भिन्न हो सकती है। आपकी योनि ऊतकों, तंतुओं, मांसपेशियों और नसों से बनी होती है। योनि के सबसे बाहरी म्यूकोसल ऊतक को आपस में जुड़े हुए ऊतक की एक परत से सहारा मिलता है जो योनि के लुब्रिकेशन के लिए श्लेष्म (म्यूकस) पैदा करने के लिए मिलकर काम करते हैं। इनके नीचे चिकनी मांसपेशियों की एक परत होती है, जो संकुचित हो सकती है या फैल सकती है, इसके बाद जुड़े हुए ऊतक की एक अन्य परत होती है जिसे अ...

Rapid weight gain in femeles : 10 underlying cauese and what to do

Rapid weight gain in females can be concerning, and it may result from various physiological, medical,, lifestyle ,and psychological factors. understanding these causes can help in identifying and addressing the underlying issues to maintain a healthy weight .this article explores the common causes of sudden weight gain un females in a point- by -point manner. there are 10 main reasons for rapid weight gain in women. which are given below। 1.Hormonal imbalances  Hormonal changes are one of the most significant factors behind rapid weight gain in females .hormones regulate many bodily functions, including metabolismm, appetite, and fat storage . several hormonal conditions can contribute to weight gain , including।  Hypothyroidism : An underactive thyroid gland produces fewer thyroid hormonaes, slowing down metabolism and leading to weight gain,especially around the waist। Polycystic ovary syndrome (PCOS)  POCSis na common condition that affects hormone levels in women, le...